First Pic: ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के अगले गाने मज़ूर - ए - खुदा में होश उड़ा रही हैं कैटरीना कैफ
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के तीसरे गाने की पहली तस्वीर बाहर आ चुकी है। गाने का नाम है मंज़ूर - ए - खुदा और इस गाने में कैटरीना कैफ बेहद हसीन लुक में नज़र आ रही हैं। उनके पैरों में आलता की लाली और घुंघरू की खनक है और खुद वो सुनहरे रंग के लिबास में नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर से ये भी साफ है कि फिल्म में कैटरीना कैफ को गानों के लिए बखूबी इस्तेमाल किया गया है।
माना जा रहा है कि ये गाना आज़ादी का जश्न मनाएगा और इसमें कैटरीना कैफ के साथ आमिर खान और फातिमा सना शेख भी थिरकते नज़र आएंगे। गाने की खूबसूरती ये है कि ये गाना फिल्म में एक बहुत ही खूबसूरत मोड़ पर आता है। गाने को गाया है सुखविंदर सिंह, सुनीधी चौहान और श्रेया घोषाल ने।

इससे पहले ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के दो गाने वाशमेले और सुरैय्या बाहर आ चुके हैं। सुरैय्या कैटरीना कैफ का इंट्रोडक्शन सॉन्ग माना जा रहा है। फिल्म में उनके किरदार का नाम सुरैय्या है जिसकी फिरंगी यानि कि आमिर खान के साथ प्यार और तकरार की अजीब सी केमिस्ट्री है। सुरैय्या फिरंगी पर बिल्कुल भरोसा नहीं करती है।
विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल की आवाज़ में सुरैय्या अभी तक भी लोगों की ज़ुबान पर चढ़ा नहीं है। हालांकि फिल्म में ये कैटरीना कैफ का स्पेशल आईटम नंबर है। देखिए पिछले एक दशक के कुछ यादगार स्पेशल नंबर -


Click it and Unblock the Notifications
