Quick Review: धमाकेदार एक्शन से भरपूर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान- अमिताभ बच्चन की शानदार एंट्री

Recommended Video

Thugs Of Hindostan Public Review: Aamir Khan | Amitabh Bachchan | Katrina Kaif | FilmiBea

आमिर खान, अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म दुनियाभर में 7000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिल्म का फर्स्ट शो शुरु हो चुका है और रिव्यू आने भी शुरु हो चुके हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख की काफी तारीफ हो रही है। साथ ही एक्शन सीन्स भी लोग पसंद कर रहे हैं।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- 50 करोड़ की बंपर ओपनिंग

फिल्म की शुरुआत होती है सभी किरदारों के इंट्रोडक्शन से। खुदाबख्स आज़ाद (अमिताभ बच्चन), ज़ाफिरा (फातिमा सना शेख), फिरंगी मल्लाह (आमिर खान) और सुरैया (कैटरीना कैफ)। फिल्म में कैटरीना कैफ बेहद हॉट नजर आ रही हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन की एंट्री सीन काफी शानदार है।

Thugs Of Hindostan

फिल्म की कहानी शुरु होती है 1795 से.. जब पूरा भारत अंग्रेजों के कब्ज़े में होता है.. सिर्फ रौनकपूर आज़ाद है, जिसके राज़ा है रोनित रॉय और उनकी बेटी है जाफिरा। लेकिन रौनकपूर पर एक हमला होता है और फिल्म 11 साल आगे बढ़ जाती है। यहां आते हैं फिरंगी मल्लाह, जो ठग है लेकिन बर्बर नहीं है।

फिल्म की लगभग शुरुआती 1 घंटे तक अमिताभ बच्चन के पास ज्यादा डॉयलोग्स नहीं है। लेकिन फिल्म का सेट काफी भव्य है। कुछेक एक्शन सीन्स और लम्हे काफी बेहतरीन हैं। लेकिन निर्देशक दर्शकों को एक ही सीन से ज्यादा देर तक बांध नहीं पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X