आमिर खान फिर सलमान खान की ट्यूबलाइट FUSE करने के पीछे पड़ गए!
आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान पर काम तेज़ी से चल रहा है लेकिन अब अचानक ही आमिर खान ने फिल्म के बारे में कुछ ऐसा कहा है जो सीधा सलमान खान पर निशाना साध रहा है।
आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान अब एकदम फॉर्म में आ चुके हैं और आमिर खान ने फिल्म के बारे में खुलकर बात करना शुरू कर दिया है। आमिर खान से हाल ही में पूछा गया कि क्या ये फिल्म पाईरेट्स ऑफ द कैरियबियन से इ्ंस्पायर हैं।
लेकिन सवाल केवल इतना ही नहीं था। मुद्दा ये था कि सलमान खान की ट्यूबलाइट भी अंग्रेज़ी फिल्म द लिटिल बॉय से प्रेरित है और हमेशा की तरह आमिर खान ने अपनी फिल्म बेहतर साबित करने का मौका नहीं छोड़ा।

अब आमिर खान ने तुरंत जवाब दिया कि आपने कितनी ही एक्शन एडवेंचर फिल्म देखी होगी। लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं है कि सब एक दूसरे से Inspired रहती हैं! ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ओरिजिनल कहानी है और कहीं से भी इंस्पायर या कॉपी नहीं है।
दरअसल, जब आमिर से पहले ऋतिक रोशन ये फिल्म कर रहे थे तो माना जा रहा था कि ये फिल्म पाईरेट्स ऑफ द कैरिबियन का हिंदी संस्करण होगी। लेकिन फिल्म में कोई हीरोइन नहीं रहना चाहती थी।
इसलिए, ऋतिक रोशन ने फिल्म में हीरोइन का किरदार और मज़बूत करने की सलाह दी थी। लेकिन फिर आमिर ने स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्होंने बिना किसी बदलाव के हां कर दी। बस फिर क्या था ऋतिक को बिना बताए, फिल्म में आमिर खान को ले लिया गया और ऋतिक को रिप्लेस कर दिया।
अब आमिर की बात कितनी सही है ये तो नहीं पता लेकिन बॉलीवुड में कई फिल्में हैं जो हॉलीवुड फिल्मों का आधिकारिक रीमेक नहीं, बल्कि कॉपी हैं -


Click it and Unblock the Notifications











