ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का 'खास' RECORD- बाहुबली 2 और संजू को पहले दिन ही चटाया धूल
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रणबीर कपूर की संजू और बाहुबली 2 के पास था। लेकिन 52.75 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग के साथ ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने एक खास रिकॉर्ड बना लिया है। जिसे तोड़ना अब किसी भी सुपरस्टार के लिए काफी मुश्किल है।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की बंपर ओपनिंग- पहले दिन तोड़े ये 7 BOX OFFICE रिकॉर्ड्स
बहरहाल, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर किसी सुनामी से कम नहीं। रेस 3 जैसे बड़े फिल्म के ऐवरेज बिजनेस के बाद बॉक्स ऑफिस को किसी ऐसे ही धमाकेदार की जरूरत थी। वहीं, फिल्म का जैसा क्रेज देखा जा रहा है.. कोई शक नहीं कि जल्द ही फिल्म 300 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले लेगी। खास बात है कि ठग्स के पास फिलहाल कमाने के लिए 20 दिनों का लंबा समय है।

आमिर खान ने एक ही झटके में सलमान खान से लेकर शाहरुख की फिल्मों को पीछे कर एक खास रिकॉर्ड कायम कर लिया है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने टाईगर जिंदा है, संजू, बाहुबली 2 और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्मों का सिंगल डे कलेक्शन पीछे कर दिया है।
यहां जानें सिंगल डे पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications