शाहरुख खान के बाद- अब आमिर के साथ दिखेंगे ये एक्टर- ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के किरदार
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के साथ मोहम्मद जीशान अयूब भी दिखेंगे। बता दें, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म काफी हद तक हॉलीवुड फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन' से मिलती जुलती है। फिल्म में आमिर खान का नाम 'आज़ाद' बताया जा रहा है। बता दें, सिर्फ किरदार ही नहीं, बल्कि कुछ सीन भी इस हॉलीवुड फिल्म से लिए गए हैं।
हालांकि आमिर खान ने लगातार इस बात से इंकार किया है कि यह फिल्म किसी और फिल्म से प्रेरित है। बहरहाल, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान भारत में सबसे बड़े तौर पर रिलीज होने वाली फिल्म बनने वाली है। फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। साथ ही एक साथ कई देशों में भी फिल्म रिलीज होगी।

यशराज बैनर तले यह फिल्म 210 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनाई जा रही है। इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का निर्देशन धूम 3 फेम निर्देशक विजय कृष्णा आचर्या कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications