Just In: आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को मिला सेंसर सर्टिफिकेट, जानिए बाकी डीटेल्स

आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। फिल्म 2 घंटा 45 मिनट की है। माना जा रहा है कि यशराज फिल्म्स का ये अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है। फिल्म में आमिर खान फिरंगी नाम के एक ठग की भूमिका निभा रहे हैं जो जीवन में धूर्तता की कमाई खाता है।

फिल्म में अमिताभ बच्चन एक कबीले के सरदार बने हैं खानाबदोशन। वहीं कैटरीना कैफ फिल्म में सुरैय्या नाम की नर्तकी का किरदार निभा रही है जो कि फिरंगी पर बिलकुल भरोसा नहीं करती है। फातिमा सना शेख फिल्म में एक सैनिक के किरदार में दिखाई देंगी और उनके हिस्से फिल्म में कुछ स्टंट भी आए हैं।

thugs-of-hindostan-cbfc-ratings-run-time-and-other-details

जहां एक तरफ कैटरीना कैफ के रोल की कुल लंबाई केवल 20 मिनट है वहीं माना जा रहा है कि फातिमा सना शेख के इर्द गिर्द कहानी घूमती है। कम से कम आमिर खान को तो ऐसा ही लगता है। फिल्म 7 नवंबर को रिलीज़ हो रही है।

माना जा रहा है कि दीवाली होने के कारण फिल्म के टिकटों की कीमत बढ़ा दी गई है। इस साल सबसे महंगे टिकट बिके हैं संजू के जिनकी कीमत, 600 रूपया से लेकर 1200 रूपया तक थी। अब देखना है कि ठग्स का ये प्लान फिल्म को ब्लॉकबस्टर करवाने में कितनी मदद करता है।

आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की सबसे बड़ी दीवाली ब्लॉकबस्टर फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X