ठग्स ऑफ हिंदुस्तान अभी से हो चुकी है HOUSEFULL, 1800 रूपये तक बिक रहे हैं टिकट
आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, 8 नवंबर को रिलीज़ हो रही है और फिल्म की एडवांस बुकिंग पिछले गुरूवार से चल रही है। फिलहाल फिल्म की एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े आ रहे हैं, उसके हिसाब से तो फिल्म बंपर ओपनिंग करने वाले हैं। कई जगह, शो हाउसफुल होने वाले हैं और कई जगह हो चुके हैं।
वहीं दीवाली होने के कारण, फिल्म के टिकट काफी महंगे मिल रहे हैं। कई मल्टीप्लेक्स में तो टिकट की कीमत, 1200 - 1800 रूपये तक चल रही है। वहीं नॉर्मल सिनेमाघरों में भी टिकट के दाम 400 से लेकर 650 रूपये तक हो चुके हैं। खबर है कि आमिर खान के फैन्स, चीन से फिल्म देखने आने वाले हैं।

इन सब बातों का इशारा केवल एक ही तरफ है - ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की बंपर ओपनिंग। फिलहाल के आंकड़ों की मानें तो फिल्म 38 - 40 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है। अगर फिल्म ने इससे ज़्यादा की कमाई की तो फिर ये बॉलीवुड का सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड होगा।
बात की जाए देश के कुछ मुख्य शहरों की तो मुंबई में सुबोध भावे की अणि डॉ. काशीनाथ घाणेकर ठग्स की थोड़ी कमाई खाएगी। वहीं दिल्ली में फिल्म ने अधिकतर जगह हाउसफुल का बोर्ड लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। पुणे में बुकिंग का ज़्यादा प्रचलन नहीं है लेकिन इस बार वहां पासा पलट चुका है।
बेंगलुरू में फिल्म की 30 प्रतिशत सीटें भरी हैं और वहां फिल्म गोलमाल अगेन की तरह कमाएगी। चेन्नई में फिल्म को विजय की सरकार से कड़ी टक्कर मिलेगी। वैसे भी गुरूवार को सरकार के पास ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से दोगुने शो हैं। अब बस इंतज़ार है तो कल के शुरूआती आंकड़ों का।
वैसे जानिए, कुछ फिल्मों के ओपनिंग आंकड़े -


Click it and Unblock the Notifications
