ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का तगड़ा Fight सीन, दो सुपरस्टार की जबरदस्त टक्कर, देखते रह जाएंगे
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इन्हीं फिल्मों में से एक है आमिर खान की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान.. बीते कुछ दिनों से इस फिल्म में सभी लीड स्टार्स के फर्स्ट लुक जारी किए जा रहे हैं। कल आमिर खान का लुक भी आ गया और इस लुक ने सोशल मीडिया पर जमकर सर्खियां बटोरीं। वहीं हाल ही इस फिल्म के एक ऐसे सीन कर लेकर चर्चा हो रही है। जिसके बारे में जानकर आप फिल्म देखने के लिए और भी बेताब हो जाएंगे।
[डेब्यू से किया Dhamaka, अब अर्जुन रेड्डी के लिए फाइनल हो गईं एक्ट्रेस, फ्रेश जोड़ी]
ठग्स के अब तक रिलीज हुए पोस्टर्स के आधार पर देखा जाए तो इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ठगों के सरदार के किरदार में नजर आएंगे। वहीं आमिर खान इस फिल्म में सनकी ठग बनेंगे। दूसरी तरफ इस फिल्म में दो एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख का किरदार भी काफी दिलचस्प होने वाला है। हम जिस सीन की बात कर रहे हैं वो इन्हीं दोनों एक्ट्रेस का है। इस सीन में फातिमा और कैटरीना की जबरदस्त फाइट दिखाई जाएगी। बताया जा रहा है ये फिल्म फाइट सीन इतना शानदार शूट किया गया है कि ऑडिएंस पलक भी नहीं झपका पाएगी।

जाहिर है ठग में ऐसे कई सीन दिखाई देने वाले हैं। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान पहले 7 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म के टीजर और पोस्टर्स में रिलीज डेट बदलकर 8 नवंबर कर दिया गया है। 450 करोड़ के तगड़े बजट में तैयार की गई मिस्टर परफेक्शनिस्ट की ये फिल्म 2018 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। बहरहाल, आगे देखें 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के किरदारों के अब तक रिलीज हुए लुक और जानें फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications