बाहुबली और धूम 3 की छुट्टी, रिलीज से पहले ठग्स ने बनाया बड़ा Record, चौंक जाएंगे आप
हाल ही में अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर रिलीज हुआ है। वहीं ट्रेलर रिलीज के बाद ये ही ये फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में है। अभी ट्रेलर को रिलीज हुए 24 घंटे का वक्त भी नहीं हुआ है इस फिल्म ने अभी से ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। हाल ही में सामने आया है कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने बाहुबली और धूम 3 जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ कर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है।
[B'day Spcl: इनके जैसा कोई नहीं, पहली बार में हुई थीं रिजेक्ट, 70 सालों से सबसे बड़ी सुपरस्टार]
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' पांचवी ऐसी फिल्म बनने जा रही है, जो आईमैक्स स्क्रीन्स में रिलीज होगी। हालांकि इससे पहले धूम 3, बैंग-बैंग, बाहुबली 2 और पद्मावत जैसी फिल्में भी आईमैक्स में रिलीज हो चुकी हैं लेकिन ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ने सबको पछाड़ दिया है। दरअसल, ठग्स अब तक की सबसे बड़ी आईमैक्स रिलीज बनने जा रही है। माना जा रहा है कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान आईमैक्स पर इतने बड़े स्तर पर रिलीज की जाएगी जितना आज तक दुनिया भर में कोई फिल्म नहीं हुई है।

ये पहले ही सामने आ चुका है कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को इतने बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है कि इसकी एडिटिंग भी सिनेमाघर में की गई है। 450 करोड़ के तगड़े बजट में तैयार की गई मिस्टर परफेक्शनिस्ट की ये फिल्म 2018 की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। आगे देखें 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के किरदारों के अब तक रिलीज हुए लुक और जानें फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications