आमिर खान VS अक्षय कुमार- 200 करोड़ और 350 करोड़ के बीच जबरदस्त टक्कर
2018 नवंबर काफी धमाकेदार होने वाला है। जहां 8 नवंबर को आमिर खान की 200 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान रिलीज होने वाली है। वहीं, 29 नवंबर को रजनीकांत- अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 रिलीज होने वाली है, जो कि 350 करोड़ बजट पर बनी है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ती है।
अजय देवगन की 'टोटल धमाल' में नया धमाका- सोनाक्षी सिन्हा की जबरदस्त एंट्री
खास बात है कि दोनों ही फिल्म काफी बड़े स्तर पर बनी है और वीएफएक्स का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है। वहीं, एक फिल्म में जहां आमिर खान और अमिताभ बच्चन हैं.. तो दूसरी फिल्म में रजनीकांत और अक्षय कुमार। यानि की यहां बराबर का टक्कर है।

देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान और अक्षय कुमार के भिड़ंत में कौन आगे बढ़ता है। कोई शक नहीं कि इन दो फिल्मों में से ही कोई एक 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनेगी। या शायद भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन जाए। आखिर दोनों ही फिल्मों को हिट होने के लिए 500 करोड़ से ऊपर की कमाई करनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications