ठग्स ऑफ हिंदुस्तान: आमिर और बिग बी की फिल्म में नजर आएंगे 2 लाख किलो वजन के दो पानी के जहाज

By Salman

Recommended Video

Aamir Khan’s Thugs of Hindostan to have 250 tonne Ship; Took a year to Construct | FilmiBeat

सुपरस्टार आमिर खान और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अगर एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हो तो जाहिर है कि लोगों को इस ऐसी फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा। जी हां हम बात कर रहे है दोनो की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की जो काफी ज्यादा चर्चा में है और सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म को लेकर एक और चौका देने वाला खुलासा हुआ है कि इस फिल्म में दो पानी के जहाजों को दिखाया जाएगा जिसको शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया है। खबर है कि इन जहाजों का वजन दो लाख किलोग्राम है।

इस फिल्म की शूटिंग लोकेशन माल्टा यूरोप है जहां इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की शूटिंग की गई है। चर्चा है कि ये फिल्म इंग्लिश फिल्म द पाइरेट्स ऑफ सी की हिंदी रीमेक है जो कि काफी बड़े बजट पर शूट की जा रही है।

aamir khan, amitabh bachchan, thugs of hindostan, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान

खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार किए गए इन जहाजों की कीमत करोड़ों में है। आमिर खान का नाम आता है तो पता चलता है कि वो हर काम को काफी परफेक्ट तरह से करने में विश्वाश रखते है और वो खुद इस फिल्म के सह निर्माता भी है।

ऐसे में आप इतना तो कह सकते है कि फिल्म को बनाने मे किसी भी तरह की गलती नहीं होगी। इस फिल्म को विजय कृष्णा आचार्य निर्देशित कर रहे है..

उनका कहना है कि वो किसी भी तरह से इस फिल्म को थोड़ा अलग लेवेल का बनाना चाह रहे है जिस कारण वो किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाह रहे है।

इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे है जो कि दर्शकों के दिलों में हलचल पैदा कर रहे है। हाल ही में फिल्म के सेट से आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे जो कि काफी अलग तरह के थे।

इस फिल्म में कटरीना कैफ के साथ साथ दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी लीड रोल में नजर आने वाली जिसके लिए वो तैयारी कर रही है। फिलहाल फिल्म साल के अंत तक रिलीज होने की बात चल रही है लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी कंफर्म नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X