2018 का सबसे बड़ा खुलासा, बस 2 दिनों में होगा Dhamaka, लीक हो गई रिलीज डेट
Recommended Video

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा है। इन्हीं फिल्मों में से एक है। आमिर खान की आने वाली 450 करोड़ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान.. हाल ही में इस फिल्म में सभी स्टार्स का फर्स्ट लुक सामने आया है। वहीं अब आमिर खान का लुक देखने के लिए फैंस बेताब हैं। माना जा रहा है ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान का लुक सोशल मीडिया पर बवाल मचा देगा। इसी बीच फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प खबर आ रही है। इस खबर का खुलासा खुद फिल्म की एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने किया है।
[सबसे बड़े एक्शन हीरो, सत्यमेव जयते के बाद एक और Dhamaka, बेस्ट एक्शन फिल्में]

दरअसल, फिल्म को लेकर चल रही जबरदस्त चर्चाओं के बीच कैटरीना ने इस फिल्म के ट्रेलर डेट का खुलासा कर दिया है। वो भी किसी आधिकारिक घोषणा के बिना ही। कैटरीना से सोशल मीडिया पर एक फैन ने सवाल पूछा कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर कब आ रहा तो बस कैटरीना ने तपाक से जवाब दे डाला। उन्होंने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के ट्रेलर की तारीख बताई 27 सितंबर... यानी बस दो दिन बात 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि अभी इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं की गई है।
आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान पहले 7 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन फिल्म के टीजर और पोस्टर्स में रिलीज डेट बदलकर 8 नवंबर कर दिया गया है। आगे देखें 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के किरदारों के अब तक रिलीज हुए लुक और जानें फिल्म से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications
