नहीं पसंद आई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, किसी ने बताया बकवास को किसी ने दूसरी रेस 3 SHOCK
हाल ही में अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर के बाद बॉलीवुड के ठग सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इस ट्रेलर में हिंदोस्तान के उस दौर की कहानी है जब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी। ठग्स में ये लड़ाई लड़ता दिखेगा ठगों का एक ऐसा गिरोह जिसके आगे अंग्रेजों की बत्ती गुल हो गई थी। इस गिरोह का सरदार होगा आजाद यानी अमितातभ बच्चन। ठग्स एक एक्शन से लबरेज फिल्म है।
[महाक्लैश: रिलीज हो रही हैं एक साथ दो बड़ी फिल्में, चार सुपरस्टार्स में तगड़ी टक्कर, किसको देखें?]
इस ट्रेलर में जहां आमिर खान से ज्यादा अमिताभ बच्चन के लोग दीवाने हो रहे हैं। जहां एक तरफ इस फिल्म को काफी पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिल रहे हैं। वहीं दूसरी तरह कईयों को ये ट्रेलर इंप्रेस नहीं कर पाया है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के ट्रेलर को काफी निगेटिव प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं। ये फिल्म 1795 के दौर में ले जाएगी, जहां भारत पर अंग्रेजों का राज चलता था।

जो भी हो इस ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के ट्रेलर में अमिताभ बच्चन ने साबित कर दिया है कि क्यों वे सदी के महानायक हैं। दमदार लुक, शानदार आवाज और जबरदस्त एक्शन सीन्स.. बस फिर क्या था ऑडिएंस बावली हो गई। तो चलिए आपको दिखाते हैं ठग्स के ट्रेलर रिलीज के बाद लोगों ने दिए कैसे-कैसे रिएक्शन-


Click it and Unblock the Notifications