..................... Thugs Of Hindostan show cancelled in Pune angry fans create ruckus - Hindi Filmibeat

कैंसिल हुए ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के शो, बढ़ी आमिर की मुसीबत, फूटा पब्लिक का गुस्सा

Recommended Video

Thugs Of Hindostan Public Review: Aamir Khan | Amitabh Bachchan | Katrina Kaif | FilmiBea

आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद से ही ये फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया तो वहीं निगेटिव रिव्यूज भी कम नहीं मिले हैं। दूसरी तरफ रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ये फिल्म लीक हो गई थी। वहीं अब ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को लेकर एक और बुरी खबर आ रही है। ये घटना फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बुरा असर डाल सकती है।

[ठग्स ऑफ हिंदोस्तान Leak, इस वेबसाइट ने की ये हरकत, 300 करोड़ी फिल्म को तगड़ा झटका]

दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के शो कैंसिल हो गए हैं। एक सिनेमाघर में दूसरे दिन फिल्म का फर्स्ट शो कैंसिल होने का कारण टेक्निकल प्रॉब्लम बताया जा रहा है। वहीं शो कैंसिल होने के बाद गुस्साए फैंस ने जमकर हंगामा मचाया है। यहां तक कि फैंस ने थिएटर मालिकों को गाली-गलौच के साथ जनकर फटकार भी लगाई है। माना जा रहा ये वाकया फिल्म के बिजनेस पर असर डाल सकता है क्योंकि फिल्म को पहले से ही निगेटिव रिव्यूज मिल रहे हैं।

thugs-hindostan-show-cancelled-pune-angry-fans-create-ruckus

सोशल मीडिया पर तो ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के मीम्स भी बनने शुरू हो गए हैं। कुछ लोगों ने तो यह भी लिख दिया कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बनाकर निर्माता ने 300 करोड़ की बर्बादी कर दी है। तो चलिए आपको आगे बताते हैं कि सोशल मीडिया पर लोगों ने ठग्स को लेकर दिए कैसे-कैसे रिएक्शन्स-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X