ठग्स ऑफ हिंदोस्तान: फिरंगी मल्लाह आमिर खान, गधे पर बैठ Google Map पर दिखाएंगे रास्ता
आमिर खान और अमिताभ बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के ट्रेलर ने आकर तहलका मचा दिया है और इस फिल्म की रिलीज से पहले इसका प्रमोशन जोरदारी से किया जा रहा है। इस समय प्रमोशन को लेकर फिल्ममेकर्स नए नए तरीके अपना रहें है और ठग्स को लेकर जो प्रमोशन का तरीका निकाला गया है वो बिल्कुल अलग है। दरअसल अब आमिर खान का फिरंगी मल्लाह लुक जिसमें वो अपने गधे पर बैठे नजर आ रहें है..
वो अब गूगल मैप पर नजर आएगा। जी हां अब आमिर खान अपने गधे पर बैठकर आपको रास्ता दिखाने वाले है। इसको आप गुरुवार से अपने गूगल मैप के नेवीगेशन पर देख सकते है और इसकी सहायता से आप अपनी मंजिल तक पहुंच सकते है।

बता दें कि इसके पहले भी कई तरह की फिल्मों को लेकर अलग तरह के प्रमोशन के तरीके देखने को मिले थे। हालिया रिलीज वरुण धवन की फिल्म सुई धागा में यशराज फिल्म्स ने ही देशभर के कारीगरों को देशी तरीके से सुई धागा का लोगो बनाने के लिए बोला गया था और बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज को सुई में धागा डालने का चैंलेंज दिया गया था।
फिलहाल बात करें आमिर खान की इस फिल्म की तो इसको इसी महीने यानि 8 नवंबर को आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते है। यह फिल्म पूरे देश में 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है और इस फिल्म में आपको कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के भी अहम किरदार देखने को मिलने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications