'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का धमाका- 6 पोस्टर्स बैक टू बैक- दिवाली ब्लॉकबस्टर
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 2018 दिवाली पर रिलीज होने वाली है। सूत्रों की मानें तो 17 सितंबर से फिल्म का एक- एक पोस्टर रिलीज किया जाएगा, जिसमें सभी किरदारों की झलक होगी। सबसे पहला पोस्टर अमिताभ बच्चन का रिलीज किया जाएगा, फिर आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के पोस्टर।
कैटरीना कैफ के साथ फिल्म नहीं करेंगे ये न्यूकमर
वहीं, 27 सितंबर, यश चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। इस फिल्म का ट्रेलर यशराज बैनर की फिल्म सुई धागा से जोड़ा जा सकता है। सुई धागा 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। कोई शक नहीं कि इस ट्रेलर के लिए फैंस काफी बेसब्र हैं।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में आमिर खान और अमिताभ बच्चन ठगों के सरदार के रुप में दिखेंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो ऐसी फिल्म और ऐसे किरदार आज तक किसी बॉलीवुड फिल्म में नहीं देखा गया है। दर्शक इन अभिनेताओं के लुक को देखकर ही हतप्रभ रह जाएंगे।
अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियां'- पहले दिन ही ठंडा कलेक्शन
सूत्रों की मानें तो आमिर खान ने फिल्म के कुछ सीन्स अपने 15 दोस्तों को दिखाए हैं, जिन्होंने फिल्म की खूब तारीफ की है। फिल्म के वीएफएक्स से लेकर कास्टिंग तक सभी परफेक्ट है। हो भी क्यों ना.. यह बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्म बनी है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का बजट 210 करोड़ का है।
बड़े बजट और बड़े स्टारकास्ट वाली यह फिल्म शुरुआत से ही सुर्खियों में छाई हुई है। यह भारत में सबसे बड़े तौर पर रिलीज होने वाली फिल्म बनने वाली है। फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। साथ ही एक साथ कई देशों में भी फिल्म रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











