..................... Thugs of Hindostan: Is THIS the leaked poster of Aamir Khan, Katrina Kaif, Amitabh Bachchan & Fatima’s film - Hindi Filmibeat

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान: Leak हो गया फिल्म का पोस्टर, सभी स्टार्स के धमाकेदार लुक वायरल

अभिनेता आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान से एक के बाद एक सबके मोशन पोस्टर सामने आ चुके है। आपने आमिर खान एक अनोखे अंदाज में देखा तो वहीं आमिताभ बच्चन ठगों के सरदार बनें है औप फातिमा सना शेख एक योद्धा के रूप में नजर आ रही हैं। इन सब से अलग कैटरीना कैफ एक डांसर के तौर पर सामने आई है। इस समय जो पोस्टर जारी हुआ है उसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है और इसको आधिकारिक तौर पर किसी ने लॉंच नहीं किया है। इसका मतलब ये है फिल्म से एक पोस्टर लीक हुआ है जो कि सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बता दें कि इसके सामने आने के बाद फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसका भी खुलासा हो गया है।

thugs of hindostan, aamir khan, amitabh bachchan, kaitrina kaif, fatima sana shaikh, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख

बता दें कि कैटरीना से सोशल मीडिया पर एक फैन ने सवाल पूछा कि ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ट्रेलर कब आ रहा तो बस कैटरीना ने तपाक से जवाब दे डाला।

उन्होंने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के ट्रेलर की तारीख बताई 27 सितंबर... यानी बस दो दिन बात 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। हालांकि अभी इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं की गई है।

जारी हुए सभी लुक्स को देखकर फैंस इस फिल्म के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे है और सबको इंतजार है कि वो कब आमिर खान और बाकी स्टार्स को देख सकें।

फिलहाल ठग्स ऑफ हिंदोस्तान इस साल 8 नवंबर को रिलीज होने वाली है और ये दीवाली का मौका भी है। इसको कोई दो राय नहीं है कि फिल्म जबरदस्त कमाई करने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X