300 करोड़ गए पानी में, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फ्लॉप, रिव्यू लेने पहुंचे और हुआ ऐसा हाल
हाल ही में आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज होते ही बड़ा धमाका किया है। फिल्म को मिल रहे निगेटिव रिव्यूज के बावजूद फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग दी है। इस फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ के पार कमाई की है। दूसरी तरफ आमिर खान की फिल्म सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल की जा रही है। इस फिल्म के खराब निर्देशन और स्क्रीनप्ले की वजह से फैंस निराश हुए हैं। फैंस अपनी निराशा खुलकर जाहिर कर रहे हैं। ऐसे हालात की वजह से हाल ही में कुछ ऐसा हुई कि फिल्म के डायरेक्टर काफी दुखी हो गए। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि फिल्म कमाई चाहे जितनी कर ले लेकिन ऑडिएंस को इंप्रेस करने में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फ्लॉप साबित हुई है।
[300 करोड़ की बकवास फिल्म, फिर भी कमाई ताबड़तोड़, अजय देवगन और सलमान भी लिस्ट में]
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य अपनी बिग बजट फिल्म पर दर्शकों की राय जानने के लिए सबके बीच शो देखने गए थे। वे बांद्रा के एक सिंगल स्क्रीन थिएटर पहुंचे और फिल्म के फर्स्ट हाफ में ही दर्शकों ने फिल्म को निगेटिव कमेंट्स देने शुरू कर दिए। फिल्म को लेकर दर्शकों के कमेंट और नेगेटिव रिस्पांस को देखते हुए डायरेक्टर उल्टे पांव लौट आए। फिल्म से सिर्फ ऑडिएंस को ही नहीं आमिर खान और पूरी टीम को भी उम्मीदें थीं। हालांकि 300 करोड़ के तगड़े बजट खर्च करने के बाद भी सभी को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी।

बता दें कि ठग्स को रिलीज के बाद से ही काफी खराब रिव्यूज मिले हैं और सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। आलम तो यहां तक है कि कुछ लोगों को सलमान खान की रेस 3 ठग्स से बेहतर लग रही है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें सोशल मीडिया पर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को कैसे-कैसे रिव्यूज मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications