Thugs Of Hindostan: रिलीज से पहले हुआ बड़ा खुलासा, खतरनाक है किस्सा, चौंका देगा ये Video

इन दिनों आमिर खान और अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। फिल्म अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है और ये फिल्म अभी से ही इस साल की सबसे बड़ी हिट मानी जा रही है। इसी बीच फिल्म को लेकर कई मेकिंग वीडियोज सामने आ रहे हैं और इन वीडियोज के साथ-साथ शूटिंग से जुड़े खतरनाक अनुभवों की दिलचस्प कहानियां भी सामने आ रही हैं। फिल्म के एक-एक सीन को रियल बनाने के लिए पूरी कास्ट ने काफी जोखिम उठाया है या यूं कहें कि जान दांव पर लगा दी है।

[21Years: रिकॉर्डतोड़ अवॉर्ड्स वाली फिल्म, तीन स्टार की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्ट, आज भी Hit]

ठग्स की ज्यादातर शूटिंग थाईलैंड और माल्टा के जोखिम भरे इलाकों में हुई है। यहां पर बोर द्वीप घने जंगल और जहरीले सांपों के लिए विख्यात है। मेकिंग वीडियो में खुलासा किया गया है कि फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग ऐसी जगह की गई जहां जहरीले सांप थे। वहीं अमिताभ बच्चन ने बताया कि घने जंगलों मं उनका सांस लेना तक मुश्किल हो रहा था। उन्होंने बताया कि वे डायरेक्टर पर ऐसी लोकेशन के लिए काफी नाराज थे लेकिन जब उन्होंने लोकेशन देखी तो अवाक रह गए।

thugs-hindostan-cast-risked-their-life-makeing-ever-scene-real-here-is-the-video

अमिताभ ने बताया कि वहां 20-30 मंजिल ऊंची गुफाएं थीं और जगह इतनी खूबसूरत थी कि बस देखने वाला देखता ही रह जाए। ये गुफाएं ठग्स के छुपने की जगहों के तौर पर दिखाई जाएंगी। बता दें कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान यशराज बैनर की सबसे मंहगी फिल्म है, जिसे काफी बड़े स्तर पर शूट किया गया है। 210 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी इस फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 300 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा। जो कि आमिर खान की फिल्मों के लिए मुश्किल बात नहीं है। यहां जानें क्यों ब्लॉकबस्टर होगी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान-

यहां देखें मेकिंग वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X