Kamal Haasan की नई फिल्म Thug Life की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें ये मूवी!

Kamal Haasan

Thug Life OTT Release Date: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन और निर्देशक मणिरत्नम की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर 'Thug Life' ने 5 जून 2025 को थिएटर्स में धमाकेदार एंट्री की थी। Red Giant Movies के बैनर तले यह फिल्म स्टैंडर्ड, IMAX और EPIQ फॉर्मेट में रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन कमल हासन के अभिनय की खूब तारीफ हुई।

'Thug Life' 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक बन गई है और अब यह फिल्म जल्द ही OTT पर रिलीज होने जा रही है।

OTT पर कब और कहां देख सकेंगे 'Thug Life'?

Binged वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, 'Thug Life' 3 जुलाई 2025 से Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का एक दमदार पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-

"ठग लाइफ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर आ रही है!" यानी ये फिल्म तमिल के अलावा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

फिल्म की कहानी क्या है?

'Thug Life' की कहानी एक गैंगस्टर रंगाराया शक्तिवेल (कमल हासन) पर आधारित है, जिसे उसके ही करीबी धोखा दे देते हैं। इसके बाद वो बदला लेने की राह पर निकल पड़ता है। कहानी में गैंग के अंदर पावर को लेकर संघर्ष दिखाया गया है, जिसमें उसका गोद लिया बेटा अमर भी शामिल है। साथ ही, शक्तिवेल के अवैध संबंधों को भी फिल्म में दिखाया गया है।

फिल्म की स्टारकास्ट

कमल हासन - रंगाराया सक्तिवेल, सिलंबरासन - अमरन, ऐश्वर्या लक्ष्मी - डॉ. अन्ना, त्रिशा कृष्णन - इंध्राणी, अभिरामी - जीवा (सक्तिवेल की पत्नी), रोहित सराफ - रणविजय यादव, अली फज़ल - दीपक यादव, वदिवुक्करासी, संजना कृष्णमूर्ति, आदित्य कृष्णन आर आदि।

फिल्म के बारे में

फिल्म को डायरेक्ट किया है मणिरत्नम ने और इसे लिखा है मणिरत्नम और कमल हासन ने मिलकर। फिल्म को प्रोड्यूस किया है- कमल हासन, आर. महेन्द्रन, शिवा आनंद, मणिरत्नम ने। इस फिल्म को राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल और मद्रास टॉकीज के बैनर तले बनाया गया है।

More from Filmibeat

Read more about: kamal haasan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X