128 साल में एक भी फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में नहीं मारी एंट्री, तमिल फिल्मों की हालत पर क्या बोले मणि रत्नम

mani ratnam thug life

Mani Ratnam on 1000 crore club- कमल हासन इस वक्त मणि रत्नम की फिल्म ठग लाइफ को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और काफी पसंद किया जा रहा है।

फिल्मीबीट से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान कमल हासन और मणि रत्नम ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री और अपनी इस फिल्म को लेकर ढेरों बातें की हैं।

इस दौरान मणि रत्नम ने चौकाने वाला जवाब तब दे डाला जब उनको तमिल फिल्म और 500, 1000 करोड़ क्लब को लेकर सवाल पूछा गया। मणि रत्नम कितने शानदार निर्देशक हैं ये बात किसी से नहीं छिपी नहीं है और अपने करियर में उन्होने एक से बढ़कर एक दमदार फिल्में की हैं।

128 साल में एक भी 1000 करोड़ी फिल्म नहीं...

मणि रत्नम और कमल हासन से बात करते हुए फिल्मीबीट की आशू मिश्रा ने पूछा कि, ''इस वक्त क्लब्स आ गए हैं, पहले 100 करोड़ क्लब थे, फिर 500 करोड़ क्लब आए और अब 1000 करोड़ क्लब की बात होती है। तो अब तक किसी तमिल फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं मारी है, आपको इस पर क्या कहना है?''

मणि रत्नम ने इस सवाल पर सीधा जवाब देते हुए कहा, ''मैं क्लब मेंबर नहीं हूं, मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बननी चाहिए। तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने कई शानदार फिल्में बनाई हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो 500 या 1000 करोड़ क्लब में हैं या नहीं। सिर्फ अच्छी फिल्में बनानी हैं और दर्शकों पर भरोसा करना है। हम उस फिल्म इंडस्ट्री से आते हैं जो कि क्लब के लिए नहीं है।'' मणिरत्नम का ये बयान अब चर्चा में है और सभी जानते हैं कि वो किसी भी फिल्म को छूते हैं तो कमाल ही करते हैं।

ठग लाइफ को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 5 जून को बड़े पर्दों पर बवाल काटने के लिए आ रही है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म कितनी कमाई करती है। फिलहाल आप देखिए इंटरव्यू का ये पूरा वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: mani ratnam thug life
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X