दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के रिश्ते में क्या है सबसे 'खास'? एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। पिछले 15 सालों से वो बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। बतौर मॉडल उन्होंने करियर की शुरुआत की थी और 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'XXX: रिर्टन ऑफ जेंडर केज' में भी काम किया। 2018 में उन्होंने रणवीर सिंह से शादी रचाई और दोनों बॉलीवुड के पावर कपल बन गए।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जब भी साथ में नजर आते हैं, उनकी तस्वीरों से लेकर वीडियोज तक ट्रेंड करने लगते हैं। दोनों की केमिस्ट्री ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन कमाल की है। एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया था कि वो सबसे बेहतरीन क्या चीज रणवीर के साथ शेयर करती हैं। फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था।

उन्होंने इस थ्रोबैक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा था कि दोनों जो सबसे बेहतर तरीके से शेयर करते हैं वो आपस का 'Communication' (संचार) है। उन्होंने कहा थी कि 'अपनी शादी को आसान और सफ़ल बनाने के लिए हम एक दूसरे से ढेरों बातें करते हैं।' आगे दीपिका पादुकोण ने कहा था- 'कई बातों पर हम सहमत होते हैं और कई बातों पर हम असहमत लेकिन हम बीच का रास्ता निकाल लेते हैं।'उन्होंने कहा था, 'हां हमारे बीच लड़ाइयां होती हैं लेकिन हम बीच के रास्ते पर अधिक फोकस करते हैं।
Recommended Video
कई लड़ाइयां ऐसी होती हैं जहां वो जीतता है या मुझे कहना पड़ता है चलो तुम जीत गए। तो कई बार मैं अपनी बातों पर अडिग रहती हूं। ऐसे में रणवीर भी कहता है- 'मैं तुम्हारी बातों से असहमत हूं लेकिन तुम ऐसा सोचती हो, ठीक है लेकिन मैं असहमत हूं।'रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को चार साल बीत चुके हैं। इस साल भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ अगले साल 'पठान' में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रभाष के साथ 'प्रोजेक्ट के' और अमिताभ बच्चन के साथ भी एक फिल्म कर रही हैं जिसकी अधिक जानकारी अभी नहीं सामने आई है।


Click it and Unblock the Notifications