..................... Throwback video of Sara Ali Khan with dad is most cute thing on internet today - Hindi Filmibeat

सारा अली खान का एक पुराना वीडियो वायरल- देखकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे- VIDEO

By Staff

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का एक बेहद क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो सारा के बचपन का है, जहां सारा अपने पिता सैफ अली खान के साथ खेलते हुए दिख रही हैं। यह वीडियो सारा के किसी फैन क्लब ने शेयर किया है, जो देखते ही देखते हर जगह वायरल हो चुका है। फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो से साफ पता चलता है कि सारा हमेशा से अपने पिता के काफी करीब रही हैं। कॉफी विद करण में भी आकर सारा ने अपने बचपन के कई किस्से शेयर किये थे और बताया कि पिता उनके दोस्त की तरह हैं।

Sara Ali Khan

केदारनाथ और सिंबा जैसी हिट फिल्में दे चुकीं सारा अली खान का यह क्यूट अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक फैन ने सारा के वीडियो पर कमेंट किया, 'बचपन में भी सारा इतनी ही क्यूट थीं, जितनी अभी हैं..' खैर, हम भी इस बात से पूरी तरह से सहमत हैं।

कुछ ही दिनों पहले फादर्स डे के मौके पर भी सारा ने सैफ अली खान के साथ अपने बचपन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं.. और लिखा था- 'हैप्पी फादर्स डे अब्बा.. हमेशा मेरे साथ रहने और हॉलीडे पर मेरे बेस्ट पार्टनर बनने, मुझे पढ़ाने, मुझे पहली बारिश और बर्फ दिखाने और मुझे प्यार करने के लिए शुक्रिया..'

फिल्मों की बात करें तो पहली दो फिल्मों से तारीफें बटोरने के बाद अब सारा इम्तियाज अली की अगली फिल्म में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में सारा के साथ हैं कार्तिक आर्यन। वहीं, वरुण धवन के साथ कूली नंबर 1 रीमेक में भी सारा फाइनल हैं। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन करेंगे। यह दोनों फिल्में 2020 में रिलीज होने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X