Throwback Video- भयंकर भीड़ में फंसी करीना कपूर खान, हुईं असहज, जैसे तैसे निकलीं बाहर!

Kareena Kapoor Khan Mobbed- करीना कपूर खान भले ही फिल्में करें या ना करें वो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कई बार देखा जाता है कि वो नाराज भी काफी जल्दी होती हैं। लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आ रहा है वो हैरान करने वाला है।
इस वीडियो में करीना कपूर खान भीड़ में फंसती हुई दिख रही हैं और काफी असहज है। वायरल हो रहे वीडियो में किसी जगह पर हैं फैंस उनको घेर लेते हैं। इस दौरान उनके चेहरे का एक्सप्रेशन सबकुछ बयां कर रहा था।
गुस्से में दिखीं करीना कपूर खान
हालांकि ये वीडियो अभी का नहीं है बल्कि काफी पुराना है। थ्रोबैक वीडियो में आप देखेंगे कि करीना कपूर खान काफी डरी हुई हैं। एक के बाद एक लोग उनके पास आते जा रहे हैं और वो वहां से निकलने की कोशिश कर रही हैं।
अचानक भीड़ आ जाती है और वो घिर जाती हैं। हालांकि करीना कपूर इस दौरान अपना आपा नहीं खोती हैं और काफी शालीनता से इस माहौल को हैंडल करती हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया वो तेजी से वायरल हो रहा है। करीना कपूर खान के साथ ऐसा पहले शायद ही कभी हुआ होगा।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
करीना कपूर खान के इस वीडियो को लेकर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ऐसे तस्वीर मिल भी गई तो क्या फायदा।'' एक ने लिखा, ''मैं तो ऐसा कभी ना करूं।'' एक ने लिखा, ''स्टार की भी मर्जी होनी चाहिए।''
एक ने लिखा, ''इसके अंदर एटीट्यूड है।'' इस तरह से लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। हालांकि करीना कपूर खान ने किसी को भी जवाब नहीं दिया था। करीना कपूर खान अपने एटिट्यूड को लेकर ट्रोल भी की जा रही हैं। आप देखिए वीडियो जो कि moxioindia ने साझा किया है।


Click it and Unblock the Notifications