Throwback Video- रैंप वॉक के दौरान डिजायनर ने की यूलिया वंतूर की बेइज्जती? देखतीं रहीं शिल्पा शेट्टी!

iulia vantur shilpa shetty

Iulia Vantur Shilpa Shetty Ramp Video- इस वक्त एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर शिल्पा शेट्टी के साथ दिख रही हैं।

इस दौरान ये रैंप पर वॉक कर रहीं थीं लेकिन कुछ ऐसा हो गया कि अब वीडियो विवादों में हैं। कहा जा रहा है कि इस रैंप वॉक के दौरान यूलिया वंतूर की इंसल्ट हुई है और इसकी जिम्मेदार डिजायनर महिला और शिल्पा शेट्टी हैं?

वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे जब ये वॉक शुरु होती है तो यूलिया बीच में चल रही होती हैं। रैंप में ही डिजायनर महिला ने यूलिया को किनारे करते हुए शिल्पा शेट्टी को बीच में आने के लिए कहा। इस दौरान शिल्पा ने बिना किसी झिझक के ऐसा कर डाला।

हालांकि इस दौरान यूलिया ने मामले को हंसते हुए टाल दिया। लेकिन अब लोग कमेंट्स करते हुए सलमान खान का नाम ले रहे हैं।

देख लेंगे सलमान भाई?

लोग इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''सलमान भाई इसको देख लेंगे।'' किसी ने लिखा, ''शिल्पा शेट्टी का करियर गया।'' एक ने लिखा, ''बहुत ही गलत व्यवहार है ये।'' एक ने लिखा, ''डिजायनर और शिल्पा शेट्टी की बहुत ही अजीब हरकत है।'' एक ने लिखा, ''बाप रे शर्म भी नहीं आई।'' एक ने लिखा, ''यह इस बारे में नहीं है कि कौन भारतीय है और कौन रोमानियाई है। यह बुनियादी शिष्टाचार और शिष्टाचार के बारे में है। बहुत अशिष्ट और गैर-पेशेवर व्यवहार।''

राधे में गाया था गाना

फिल्म राधे में सलमान खान ने 'सिटी मार' गाने में यूलिया को मौका दिया था। जी हां, ये गाना यूलिया वंतूर द्वारा गाया गया था। ये गाना काफी हिट साबित हुआ, कई मिलियन से अधिक व्यू के साथ चार्ट्स में सबसे ऊपर रहा था ये गाना। राधे का ये गाना अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े के हिट सॉन्ग सीटी मार का रीएक्रिएटेड वर्जन है। यूलिया अक्सर सलमान खान के साथ दिखती रहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: iulia vantur shilpa shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X