Throwback- ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के साथ नजर आईं सोनम कपूर और आनंद आहूजा

इस वक्त ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को लेकर हर जगह चर्चा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि ऋषि भारतीय मूल के हैं और ऐसा कोई व्यक्ति पहली बार ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बना है। उनके पीएम बनने के बाद से लगातार एक बहस हो रही है और लोगों के दो मत हैं। इस वक्त एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और धड़ल्ले से वायरल हो रही है। दरअसल एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें ऋषि सुनक नजर आ रहे हैं और उनके साथ सोनम कपूर और आनंद आहूजा नजर आ रहे हैं।
ये पुरानी फोटो हैं लेकिन अब वायरल हुई है। फोटो में अभिनेता सोनम कपूर, पति आनंद आहूजा के अलावा फिल्म निर्माता शेखर कपूर, और सरोद वादक अमजद अली खान सहित अन्य हस्तियां शामिल थीं।
ऋषि के यूके के नए पीएम बनने की खबर पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है और सोशल मीडिया पर उनके लिए खुशी जताई है। इस तस्वीर को संगीतकार अयान अली बंगश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है और इसके सामने आते ही चर्चा में है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की बात करें तो अक्सर वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से धमाका करते हैं और उनको काफी पसंद किया जाता है। ऋषि सुनक के पीएम बनने के बाद अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट किया था और लिखा कि,
"जय भारत ... अब ब्रिटेन के पास अपने देश के प्रधान मंत्री के रूप में एक नया वायसराय है।" इसके अलावा फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी एक ट्वीट किया था।


Click it and Unblock the Notifications











