Throwback- सोनाक्षी सिन्हा शादी से पहले भी जहीर इकबाल को करती थीं कंट्रोल? वायरल वीडियो ने काटा बवाल!

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल फिलहाल शादी की बंधन में बंध चुके हैं। इस दौरान कुछ पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है जिसमें पता चला है कि शादी से पहले ही सोनाक्षी सिन्हा जहीर को कंट्रोल कर रही हैं।
इसका खुलासा तब हुआ जब एक वीडियो सीधे कपिल शर्मा के शो से वायरल हुआ। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा के साथ जहीर इकबाल नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनाक्षी कह रही है, ''ग्रुप में सिर्फ एक इंसान है जिसको पता चल जाता है कि अब संभल जाओ और दूसरों को कुछ पता नहीं चलता।
तो मैं वो इंसान थी मुझे उनको थोड़ा कंट्रोल करना पड़ा।'' इसके बाद जहीर इकबाल बोले, ''शो के पहले बोला था, ज्यादा मत फैलना। हम यहां 20 बार आ चुके हैं, हमको पता है कैसे होता है।'' जैसे ही वीडियो सामने आया लोग बातें कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
एक ने लिखा, ''ये कौन से एपिसोड में साथ आए थे।'' एक ने लिखा, ''नौकर चाहिए था मिल गया।'' एक ने लिखा, ''कैसा कपल है, कुछ समझ नहीं आ रहा।'' एक ने लिखा, ''रायता फैल गया लाइफ में।'' एक ने लिखा, ''शादी ज्यादा नहीं चलने वाली।'' एक ने लिखा, ''कंट्रोल शादी से पहले ही।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं लेकिन अभिनेता की तरफ से कुछ रिएक्शन नहीं आया है।
23 जून को हुई है शादी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए थे। इस दौरान दोनों काफी खुश थे और कुछ वीडियोज सामने आकर काफी वायरल हुए। कभी दोनों को डांस करते देखा गया तो कभी मस्ती करते हुए दोनों नजर आ रहे थे। हालांकि थोड़ा मजा इसलिए किरकिरा रहा क्योंकि इस शादी में उनके भाई शामिल नहीं हुए थे। हालांकि उन्होने ऐसा क्यों किया ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications