Throwback- नशे में धुत हैं कृति सैनन? हर कदम पर लड़खड़ाईं हसीना, वीडियो की सच्चाई उड़ा देगी होश!

कृति सैनन इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। उनकी एक पोस्ट को लाखों में लाइक्स मिलते हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है।
लोगों का कहना है कि कृति ने काफी शराब पी रखी है। इस दौरान अभिनेत्री ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस में नजर आ रही हैं। बगल में कार खड़ी है। आप वीडियो में देखेंगे कि वो हर कदम पर लड़खड़ा रही हैं।
लेकिन सच्चाई ये नहीं है जो कि दिख रही है। दरअसल कृति सैनन की हील्स इस इस दौरान गटर की जाली में फंस गईं थीँ। इस वजह से उनकी ये हालत हुई थी। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी अपनी टिप्पणियां दी हैं। एक ने लिखा है, ''पीने में और हील फंस जाने में काफी अंतर होता है।'' एक ने लिखा, ''लगता है पोस्ट करने वाले ने कुछ ज़्यादा ही पी लिया है।'' एक का कहना था, ''नही बे हील फंस गई हमसे जाली में।'' एक ने लिखा, ''गटर में हील्स फंस गई जरा देखो।'' एक ने लिखा, ''और ऐसे ही घटिया लोगों को आप पसंद करती हैं।'' एक ने लिखा, ''नशे में तब भी तो हील्स फस गई होश में होती तो गिरती पड़ती नहीं।''
कैसा है फिल्मी सफर?
वह बरेली की बर्फी और लुका छुपी के बाद खुलकर सबके सामने आईं थी और लोगों ने उनको जाना। हालांकि उनकी पहली फिल्म हीरोपंती है। कृति ने एक बार कहा था कि वो अपनी पहचान का क्रेडिट इन दोनों को फिल्मों के साथ साथ मिमी को देना चाहती हैं। मिमी एक ऐसी फिल्म थी जिसमें उन्होने लीड रोल किया था और लोगों को काफी पसंद आया था। सभी जानते हीं कि एक्ट्रेस का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है और बाहर से आकर उन्होने इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बनाया है। आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications