Throwback- जिम में कैटरीना कैफ ने आलिया भट्ट की कर दी ऐसी हालत? वीडियो देख चौंक गए लोग!

आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ जब भी साथ नजर आती हैं, उनको लेकर बातें होती हैं। दोनों को लेकर कॉमन ये है कि दोनों ने ही रणबीर कपूर को डेट किया है। हालांकि आलिया भट्ट की रणबीर से शादी हो चुकी है जबकि कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल को हमसफर बनाया है।
इस वक्त सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ नजर आ रही हैँ। इस दौरान आलिया डंबल लेकर एक्सरसाइज कर रही हैं और कैटरीना उनकी ट्रेनर बनी बनी हैं। कैटरीना आलिया भट्ट को लगातार एक्सरसाइज करवाती हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया वो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या बोले लोग?
जैसे ही वीडियो सामने आया लोग कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''वह रणबीर की कड़ी मेहनत को जानती हैं।'' एक ने लिखा, क्या बात है, ''बहुत महंगी ट्रेनर है।'' एक का कहना, ''जिम का पता बताओ।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैँ। हालांकि किसी ने भी यूजर्स के सवालों का जवाब नहीं दिया है।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ को आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस में देखा गया था। तारीखें फाइनल होने के बाद वह फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में भी नजर आएंगी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट भी होंगी। कैटरीना के फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह विक्की कौशल के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं।
दशहरा पर ही आलिया भी अपनी फिल्म 'जिगरा' लेकर आने वाली है। ये फिल्म 'कंगुवा' के अगले दिन यानी 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को वासन बाला डायरेक्ट कर रहे हैं। वेदांग रैना के साथ आलिया इस फिल्म में नजर आएंगी..


Click it and Unblock the Notifications