..................... Thrilled to be working with Salman says Anushka Sharma - Hindi Filmibeat

''सलमान खान जैसा कोई नहीं.. उनके साथ काम करने की बात से बहुत खुश हूं''

[बॉलीवुड न्यूज] अब किसी एक्ट्रेस को सलमान खान के अपोजिट साइन किया जाए.. तो कम से कम करियर की एक 200-300 करोड़ फिल्म तो पक्की है। है या नहीं.. खैर, सलमान खान के सुल्तान की बात की जाए तो फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा को लॉक कर लिया गया है। और इस बात अनुष्का ने खुशी भी जताई है।

फिल्म पर बात करते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा कि 'मैं सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने की बात से बहुत खुश हूं। सलमान खान जैसा कोई नहीं.. उनकी पर्सनालिटी से लेकर काम करने का अंदाज.. मैं इस फिल्म और अपने किरदार के लिए बेहद उत्साहित हूं।'

Must Read: 'सुल्तान' के साथ अनुष्का शर्मा इस 'स्पेशल लिस्ट' में हो गईं शामिल!

बता दें, अनुष्का शर्मा अब उन एक्ट्रेसस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम किया है। शाहरूख खान के साथ रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान.. और आमिर खान के साथ पीके..

लिहाजा, अब सलमान के साथ स्क्रीन शेयर कर अनुष्का बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, सुल्तान करना कुछ ऐसा है, जिसके लिए मुझे खुद पर हमेशा गर्व रहेगा। जिंदगी के अंत में जब मैं पीछे मुड़कर देखूंगी तो मुझे खुशी होगी कि मैंने तीन बेहतरीन इंसान के साथ काम किया है।

बहरहाल, अनुष्का की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां जानते हैं और कौन कौन से चेहरे हैं सुल्तान में शामिल-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X