शो का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं : दीपशिखा

अभिनेत्री दीपशिखा टेलीविजन धारावाहिक 'बलवीर' में खलनायिका बवंडरपरी की भूमिका निभाएंगी। दीपशिखा ने एक बयान में कहा, "मैं फंतासी आधारित टेलीविजन शो पसंद करती हूं। मैं बलवीर की शूटिंग शुरू होने की प्रतीक्षा कर रही हूं। एक जादुई परिलोक का हिस्सा बनकर खूब मजा आएगा।"

उनके किरदार बवंडरपरी को काफी ताकतवर माना जा रहा है। उसके पास हवा की शक्ति है। कोई शक्ति उसे नष्ट नहीं कर सकती, क्योंकि वह अपनी हवा के कवच से किसी भी जादू को अपने पास फटकने नहीं देती।

Deepshikha

उसके किरदार का आगमन शो में उस समय होता है, जब नेक परियां इत्तफाक से एक कमरा खोलती हैं। उस कमरे में उसे युगों से बंधक बनाकर रखा गया है। यहां से भागने से पहले वह बलवीर की उपस्थिति और उसकी ताकत को जान जाती है। इसके बाद वह बलवीर से मुकाबला करने का निर्णय लेती है।

'बलवीर' सब टीवी पर प्रसारित होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X