..................... three women fighting and pulling hair of each other in a train video gone viral - Hindi Filmibeat

तीन औरतों के बीच छिड़ा बाल खींचने का कॉम्पटीशन, खचाखच भरी ट्रेन में लोगों ने उठाया हाईवोल्टेज ड्रामे के मजे

Train Viral Video

Train Viral Video: हमारे देश में आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। अक्सर सड़क पर चलते हुए लोग आपस में भिड़ जाते हैं तो कभी-कभार एक सीट के लिए लोग एक-दूसरे के बीच मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। मेट्रो और ट्रेन से तो ऐसे वीडियोज खूब सामने आते हैं।

आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे, जिसमें तीन महिलाएं आपस में इतनी बुरी तरह से लड़ रही थीं कि लोगों को ये लड़ाई, लड़ाई कम- मजाक ज्यादा लग रही थी। जो वीडियो सामने आया है, उसमें पहले दो महिलाएं आपस में लड़ रही थीं और दोनों एक-दूसरे के बाल खींच रही थीं। गुलाबी साड़ी वाली महिला, हरी साड़ी वाली महिला पर भारी पड़ रही थी। वो लगातार बाल खींचे जा रही थी।

तभी एक बच्चा जो कि किशोरावस्था का था वो गुलाबी साड़ी वाली महिला के बाल खींचने लग जाता है। ये देखकर सीट पर बैठी एक बुजुर्ग महिला भी उसी गुलाबी साड़ी वाली महिला के बाल खींचने लग जाती हैं। तभी एक शख्स इनके बीच आकर लड़ाई सुलझाने की कोशिश करता है लेकिन ये तीनों महिलाएं कहां मानती हैं और लगी रहती हैं एक-दूसरे के बाल खींचने में।

इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह सीन चालू डब्बे का है। जो गुलाबी साड़ी वाली महिला है वो हरी साड़ी वाली महिला से भिड़ती है और जो बच्चा है वो हरी साड़ी वाली महिला के पक्ष में है। वहीं बुजुर्ग महिला भी हरी साड़ी वाली महिला के पक्ष में ही नजर आ रही है। लेकिन गुलाबी साड़ी वाली महिला इन सभी पर भारी पड़ती हुई दिख रही है।

इस वीडियो को देखकर लोग इन तीन महिलाओं की लड़ाई का आनंद उठा रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग कह रहे हैं कि लड़ो मत लेकिन लड़ने में मग्न ये महिलाएं कहां किसी की सुनती हैं और इस सीन का आनंद उठाने वाले लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X