..................... '3 Idiots' one of the best from Bollywood: Malaysian film critic | '3 ईडियट्स' को समीक्षकों ने सराहा - Hindi Filmibeat

'3 ईडियट्स' को मलेशियाई समीक्षक ने सराहा

By Staff

मलेशिया के एक फिल्म समीक्षक ने '3 इडियट्स' फिल्म के कलाकारों और फिल्म के लिए पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों की प्रशंसा करते हुए इसे बॉलीवुड की श्रेष्ठ फिल्मों में एक बताया है।

समीक्षक के. एन. विजियन ने समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' में फिल्म की समीक्षा में लिखा है कि यदि इस फिल्म में कोई कमी बतानी है तो वह है इसका शीर्षक जो फिल्म का गलत अर्थ बताता है। उन्होंने फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय को सराहा है।

उनके अनुसार यह बेवकूफों की फिल्म नहीं है। वास्तव में यह बॉलीवुड की श्रेष्ठ फिल्मों में से है। यह फिल्म हंसाती है और सोचने पर मजबूर करती है। फिल्म के कुछ दृश्यों में आपकी आंखों से आंसू भी बह सकते हैं। इस फिल्म से आमिर खान ने एक बार फिर खुद को साबित किया है। इससे पहले वह 'लगान', 'तारे जमीं पर', 'रंग दे बसंती', 'फना' और 'गजनी' जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X