Box Office पर तगड़ा रिकॅार्ड, अजय देवगन की तानाजी ने सेना प्रमुख के साथ रचा इतिहास!
साल 2020 की पहली सुपरहिट बनने के साथ अजय देवगन की तानाजी ने एक और तगड़ा रिकॅार्ड सेट कर दिया है। आपको बता दें कि अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की ऐतिहासिक फिल्म तानाजी कमाई के लिहाज से रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
ये फिल्म तेजी से 200 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। वहीं अब इस फिल्म ने हिस्ट्री क्रिएट कर दी है। तीनों सेनाओं के प्रमुख ने साथ मिलकर ये फिल्म देखी है। रिटायर्ड नेवी ऑफिसर हरिंदर सिक्का ने ट्टीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि तानाजी ने हिस्ट्री क्रिएट की।

तीनों सेनाओं के प्रमुख नेवी चीफ, आर्मा चीफ और एयर चीफ ने साथ मिलकर अजय देवगन और काजोल की देश के हीरो पर बनी फिल्म तानाजी द अनसंग वॅारियर देखी। दोस्तों ये फिल्म जरूर देखिए। ये इस दुनिया से अलग है।
आपको बता दें कि तीनों प्रमुख संग अजय देवगन की फोटो भी शेयर की है। हरिंदर सिक्का के इस ट्टीट को शेयर करते हुए अजय ने लिखा है कि तीनों प्रमुख संग शाम बिता कर सम्मान प्राप्त किया। तानाजी को प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।


Click it and Unblock the Notifications