बाल श्रम: तीन अभिनेत्रियों पर केस
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को अभिनेत्री व गायिका सुचित्रा कृण्णमर्ति, टीवी कलाकार लक्ष्मी और उमा खान के खिलाफ अवयस्क नौकरानी रखने, बुरा बर्ताव करने बाल श्रम करवाने का मामला दर्ज किया है।
श्रम सचिव कविता गुप्ता ने इस बारे में बताया, '' हमने बाल श्रम व निवारण अधिनियम 1986, बाल न्याय अधिनियम के तहत इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।''
गौरतलब हो कि एक और टीवी कलाकार उर्वशी धारनोरकर को अपनी 10 वर्षीय नौकरानी को मारने, जलाने और कैद करने के आरोप में बीते शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उर्वशी ने कुछ घंटो में अपनी जमानत करवा ली थी।
इस घटना के बाद से दूसरे मामलों पर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में श्रम मंत्री नवाब मलिक ने पत्रकारों को बताया कि हमारे पास जानकारी है कि कई बॉलीवुड सितारे 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से घर में काम करवा रहें है, हम उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











