विजय देवरकोंडा की हजारों फीमेल फैन्स ने एक्टर पर बरसाया अपना प्यार, इंस्टाग्राम पर जोड़ा 'देवरकोंडा' सरनेम
हाल ही में सामने आए विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म लाइगर के सुपरहॉट पोस्टर ने इंटरनेट पर हर तरफ धूम मचा दी। इस पोस्टर पर विजय न्यूड गुलाब की फुलों का एक बंच लेकर खड़े हैं। फिल्म के इस रीसेन्ट पोस्टर पर विजय देवरकोंडा की सेंसेशनल अपील देखने के बाद उनके सभी फैन्स क्रेजी हो गए है। ऐसे में नेवर सीन बिफोर ऑनलाइन वेव में विजय की हजारों फीमेल फैन्स ने अपने इंस्टाग्राम पर उनका सरनेम लगा लिया है और इस तरह से वे स्टार के लिए अपना प्यार और सपोर्ट जाहिर कर रही हैं।
यंग एक्टर, जिन्हें इंडियन एंटरटेनमेंट में अगली बड़ी चीज़ के रूप में देखा जा रहा है, उनकी पैन इंडिया रिलीज से पहले से ही एक इनकम्पैरेबल फैन बेस तैयार हो गयी है। ऐसा सिर्फ फिल्म के हाल में आए एक पोस्टर भर से हुआ है। बता दें, लाइगर के सुपरहॉट पोस्टर को 4 घंटें से भी कम के समय में ही 1 मिलियन लाइक्स मिल गए थे और इस तरह से माइलस्टोन हासिल कर लिया।
Recommended Video

साथ ही यह पोस्टर अपनी रिलीज के बाद से लगातार ट्रेंड कर रहा है। यही नहीं, अब लाइगर के पोस्टर को विजय देवरकोंडा की फीमेल फैंस ने एक अलग ही लेवल पर जाकर सपोर्ट किया है और इस पर अपना प्यार लुटाते हुए अपने सोशल मिडिया हैंडल के नाम के बीच में एक्टर का सरनेम 'देवरकोंडा' जोड़ लिया है।
ऐसा स्टार की हजारों फीमेल फैन्स ने किया है जो यह साबित करता है कि विजय के लिए उनके फैन्स कितना पागल है। ऐसे में 'क्रॉसब्रीड' को मिला प्यार वाकई में देखने लायक है। वैसे विजय देवरकोंडा की पॉपुलैरिटी फिल्म इंडस्ट्री की लीडिंग एक्ट्रेसेज तक में खूब देखी जा सकती है।
इसमें सारा अली खान, जान्हवी कपूर, पूजा हेगड़े, सामंथा से लेकर अनुष्का शेट्टी तक का नाम शामिल हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर लाइगर के पोस्टर में विजय की तारीफ की।
ऐसे में एक तरफ जहां फैन्स ने उन्हें 'हॉटेस्ट मैन अलाइव' या 'ड्रीम मैन' घोषित किया, वहीं जान्हवी कपूर ने विजय को 'बॉलीवुड के लिए एक बहुत ही खास डिलीवरी' कहा तो वहीं सारा अली खान ने अपनी अनोखी शायरी स्टार को डेडीकेट की। बता दें, लाइगर इस साल 25 अगस्त को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications
