Eid 2023: ईद के मौके पर हजारों की संख्या में सलमान के घर बाहर पहुंचे फैंस, भाईजान को देख हुए खुश

Eid 2023

Eid 2023: आज ईद है, ऐसे में हर कोई अपनी अपनी तरह से ईद का त्यौहार मना रहा है और अपनो को ईद की बधाई दे रहा है। ऐसे में सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जारिए से फैंस को बधाई दे रहे हैं। वहीं सलमान खान के घर के बाहर फैंस की भीड़ उनसे मुलाकात करने के लिए जमा हो गई, जिनसे मिलने के लिए एक्टर बाहर आए तो फैंस के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

बैसे तो हमेशा ही फैंस अपने पसंदीदा सितारों से मिलने के लिए उनके घर के बाहर जाते ही है, लेकिन ईद जैसे खास मौके पर शाहरुख और सलमान के घर के बाहार लाखों की संख्या में फैंस इकट्ठा होते हैं।

तो इस बार भी खास मौके पर सलमान खान ने भी अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है। सलमान ने अपने घर के बाहर आकर फैंस को अपनी झलक दिखाई है। फैंस के लिए ये किसी ईदी से कम नहीं है।

दरअसल आज यानी ईद के मुबारक दिन पर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके अलावा पलक तिवारी, शहनाज गिल, राघव जुयाल, भूमिका चावला और पूजा हेगड़े की अहम भूमिका है।

इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी मिला-जुला रिस्पॉन्स दिया है। वहीं, पहले दिन कमाई के मामले में भी सलमान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखाया है।

ईद के मौके पर सलमान खान अपने मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फैंस को अपनी झलक दिखाई। इस मौके पर सलमान ब्लैक कलर के पठानी सूट में नजर आए। एक्टर ने अपने फैंस को ईद की जमकर बधाई दी।

वहीं, फैंस भी भाईजान को देखकर खुशी से झूम उठे। सलमान के घर के बाहर सुबह से ही फैंस की भीड़ मौजूद थी। गैलेक्सी के बाहर इतनी भीड़ जुटी थी कि मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।

आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी का जान 5700 स्क्रीन में रिलीज हुई है। वहीं, भारत की बात करें तो यहां पर इस फिल्म को 4500 स्क्रीन में मिले हैं। इस फिल्म से सलमान खान को काफी उम्मीदें हैं।

Read more about: eid 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X