राजनीति में हजारों जूनियर कलाकार

इससे पहले फिल्म मुगले आजम और हाल ही में बनी जोधा अकबर में भी हजारों जूनियर कलाकारों ने हिस्सा लिया था लेकिन उनकी संख्या दस हजार से नीचे थी।
प्रकाश झा सामाजिक और राजनीति पर आधारित फिल्म बनाने के लिये जाने जाते हैं। गंगाजल और अपहरण में भी उन्हॉंने बहुत बडी संख्या में जूनियर कलाकारों का इस्तेमाल किया था।
बताया जाता है कि 'राजनीति' को प्रकाश झा बडे पैमाने पर बना रहे हैं और यह राजनीति की आधुनिक महाभारत की तरह है।
जूनियर कलाकारों को सतारा के वाई में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जूनियर कलाकारों का ज्यादातर उपयोग क्लाइमेक्स सीन में किया जायेगा जिसकी शूटिंग जनवरी में होगी।
फिल्म में अजय देवगन, नाना पाटेकर, रणवीर कपूर, मनोज बाजपेई और कैटरिना कैफ जैसे स्टार हैं


Click it and Unblock the Notifications