'डर था सिर्फ कॉलेज गर्ल बनकर ही न रह जाऊं'

फिल्म 'बेबी' रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है। एक ओर जहां अक्षय कुमार के एक्शन की चर्चा है, वहीं फिल्म की एक्ट्रेस तापसी पन्नु भी सूर्खियां बटोर रही हैं। तापसी पन्नु को खुशी है कि उन्हें फिल्म 'बेबी' में काम करने का मौका मिला, क्योंकि उन्हें डर था कि बॉलीवुड में वह 'कॉलेज गर्ल' वाली छवि में बंधकर रह जाएंगी।

Taapsee Pannu

बेबी के रिलीज होने पर तापसी ने बताया कि, 'फिल्म 'चश्मे बद्दूर' करने के बाद मुझे सिर्फ उसी तरह की कॉलेज गर्ल वाले रोल मिल रहे थे। लेकिन मुझे कुछ अलग करना था। तापसी ने कहा, 'मुझे लगा मैं इस छवि में बंधकर रह जाऊंगी और मुझे कोई और भूमिका ही नहीं मिलेगी। लेकिन खुशी की बात है कि जल्द ही मुझे 'बेबी' का ऑफर मिल गया।'

पढ़ें- 'पीके' से खुश, लेकिन 'बेबी' से भयभीत है पाकिस्तान

नीरज पांडे निर्देशित 'बेबी' में अक्षय कुमार, राणा डग्गुबाती और अनुपम खेर मुख्य किरदारों में हैं। 'बेबी' आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। यह एक एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी एक गुप्तचर इकाई के इर्दगिर्द घूमती है, जिसका गठन आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रखने और आतंकी साजिशें नाकाम करने के लिए किया गया है।

बहरहाल, तमिल और तेलुगू भाषाओं में कई सारी फिल्में कर चुकीं तापसी कहती हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस बनने के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन अब जब फिल्में मिल रही हैं तो यह सब काफी अच्छा लग रहा है।

तापसी ने कहा, 'मुझे तो लगता था कि मैं एक्टिंग कर ही नहीं सकती क्योंकि मुझे लगता था कि यह पेशा मेरे लिए नहीं है, मुझे पढ़ाई करनी थी। लेकिन जो आपकी किस्मत में लिखा है, वही होता है।'

Read more about: taapsee pannu baby बेबी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X