कोल्डड्रिंक बेचती हैं हॉट हसीनाएं
इन दिनों करीना कपूर एक बार फिर से चर्चा में हैं।वजह है कोल्डड्रिंक का विज्ञापन। जी हां करीना कपूर इन दिनों लिम्का के विज्ञापन में नजर आ रही हैं जिसका स्लोगन है 'प्यास बढ़ाओ' । इस बारे में बात करते हुए करीना ने कहा कि यह ब्रांड मेरे व्यक्तित्व की झलक है। एक ब्रांड के रूप में लिम्का की संवेदनशीलता में कुछ बात है जो मुझसे जुड़ी है और मुझसे मेल खाती है। यह नौजवानों को ज्यादा की चाहत रखने को प्रेरित करती है और मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं इस ब्रांड से पहचानी जाऊंगी।"
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है कि करीना कपूर जैसी हॉट अदाकार कोल्डड्रिंक के विज्ञापन में नजर आ रही है। काफी समय से ऐसा होता आया है कि ठंडे पेय पदार्थ का विज्ञापन हॉट हसीनाएं करती आती हैं जिसकी वजह से कोल्डड्रिंक जैसी ठंडी चीज बहुतायत में बिकती है।
सोचने वाली बात है ना कि लोग स्वाद से नहीं बल्कि रूप के चलते चीजों को पसंद करते हैं तभी तो ड्रींक अच्छा हो ना हो लेकिन अगर उसे बॉलीवुड अदाकराएं पेश करती हैं तो निश्चित तौर पर अच्छा हो जाता है। जिसे विज्ञापन कंपनियां आसानी से समझती है इसलिेए तो वह अभिनेत्रियों को साइन करती हैं वो भी मुंहमांगे दामों में। सुना है कि करीना कपूर ने भी लिम्का के एड के लिए करोड़ो रूपये लिये हैं।
आईये आपको बताते हैं कोल्डड्रिंक के विज्ञापन की हॉट हसीनाओं के बारे में..


Click it and Unblock the Notifications











