बैड न्यूज: इस साल सल्लू की फिल्में नहीं
साल 2010 से लगातार बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाने वाले सलमान खान इस साल अपने चाहनेवालों को निराश करेंगे क्योंकि इस साल उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है।
पहले खबर थी कि उनके छोटे भाई सोहैल खान के निर्देशन में बनीं फिल्म 'मेंटल' इस साल ईद पर और फिल्म 'किक' अक्टूबर में रिलीज होगी लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पायेगा इसलिए आपके सलमान मियां इस बार बॉक्सऑफिस पर नजर नहीं आयेंगे।
सलमान के 24 साल के करियर में ऐसा पहली बार होगा जब सिल्वर स्क्रीन सलमान बिना सूना होगा। लेकिन सलमान खान के चाहने वालों को निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि सलमान खान साल 2014 में सबसे ज्यादा और जल्दी-जल्दी फिल्में देंगे।वैसे अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि सलमान खान यह सब मार्केट के हिसाब से कर रहे हैं। जहां इस बार ईद पर शाहरूख मियां कब्जा किये बैठे हैं वहीं ईद के बाद आमिर खान और रितिक की बड़े फिल्में धूम 3 और कृष3 रिलीज होने वाली हैं इसलिए सलमान खान ने इस बार अपनी फिल्मों रो रिलीज ना करने का फैसला लिया है। देखते है सलमान खान की यह कोशिश उनकी फिल्मों के लिए बढ़िया साबित होती है कि नहीं?


Click it and Unblock the Notifications
