आमिर खान के ये साल क्यों रहा है खास...किस फिल्म से खुश है आमिर
आमिर खान का ये साल काफी अच्छा और खास रहा है। ये बात हम नहीं बल्कि खुद आमिर ने कही है। उन्होने बताया कि इस साल को खास बनाने की सबसे महत्वपूर्ण वजह फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार थी। ऐसी फिल्म अभी तक नहीं बनी थी और इसका अनूठा कंटेट ही इसको सबसे अलग बनाता है। इस फिल्म के सब्जेक्ट ने देश ही नही बल्कि दुनियाभर में लोगो के दिलों को छू लिया और अपनी प्रसंशा करने पर मजबूर कर दिया।

आमिर आगे कहते है कि इस फिल्म की वजह से उनको एक अनोखा अनुभव भी मिला जो अब तक नही मिला था। इस फिल्म में आमिर के संगीतकार शक्ति कुमार के भूमिका ने सबको पूरी तरह से हैरान कर दिया था। आमिर ने ये भी कही कि भले उनका ये रोल इस फिल्म में छोटा सा था पर लोगो के दिल में घर कर करने के बाद उनको अपनी मेहनत वसूल लग रही है। आमिर हमेशा अपनी फिल्मों में एक अलग तरह का सब्जेक्ट लेकर आते है।


Click it and Unblock the Notifications











