रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड- 550 करोड़ बजट
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 भारत की सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। बता दें, फिल्म के निर्माताओं ने खुलासा किया है कि फिल्म के वीएफएक्स पर कुल 75 मिलियन डॉलर यानि की लगभग 550 करोड़ का बजट लगाया गया है। जिस पर पूरी दुनिया से 3000 से ज्यादा तकनीकियों ने दिन रात काम किया है।
तो इस वजह से सलमान खान ने रिजेक्ट कर दी DHOOM 4
फिल्म का टीजर 13 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। जिसके बाद ही दर्शक जान पाएंगे कि फिल्म में आखिर ऐसा है क्या जिस पर इतना पैसा लगाया गया है। टीजर को 2डी और 3डी दोनों फॉर्मेट पर रिलीज किया जाएगा। जहां भारत के कुछ सिनेमाघरों में 3डी वर्जन रिलीज किया जाएगा। वहीं, यूट्यूब पर फैंस 2डी वर्जन देख पाएंगे। कोई शक नहीं कि यह काफी धमाकेदार अनुभव होने वाला है।

अब तक भारत की सबसे ज्यादा मंहगी फिल्म बाहुबली थी। जिस पर 250 करोड़ से ऊपर का बजट लगाया गया था। लेकिन जाहिर तौर पर 2.0 ने इस रिकॉर्ड को तहस नहस कर दिया है। वहीं, फिल्म का प्रमोशन भी काफी बड़े स्तर पर किया जा रहा है। फिल्म 29 नवंबर 2018 को दुनियाभर में रिलीज होगी।
बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड की कुछ सुपर बिग बजट फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications