इस शुक्रवार अक्षय, प्रभुदेवा होंगे आमने-सामने

By Super

मुम्बई। बॉक्सऑफिस पर इस शुक्रवार दो फिल्में 'एबीसीडी-एनीबडी केन डांस' और 'स्पेशल 26' प्रदर्शित हो रही हैं और ये दोनों ही परम्परागत सिनेमा से बिल्कुल अलग है। नृत्य निर्देशक रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी.' नृत्य पर आधारित भारत की पहली फिल्म है और इसमें भारत के सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशक प्रभुदेवा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

पिछले सप्ताह तमिल सुपरस्टार विक्रम ने अपनी फिल्म 'डेविड' में हिंदी के संवाद खुद बोले थे और अब बारी प्रमुदेवा की है। प्रभुदेवा के हिंदी संवाद भी उन्हीं की आवाज में होंगे। उन्होंने कहा, "यह वास्तव में एक अग्निपरीक्षा है। न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि उनके लिए भी जिन्होंने मुझसे हिंदी में बुलवाया। लेकिन मैंने सम्भाल लिया। देखते हैं फिल्म कैसी चलती है।"

Special Chabbis

फिल्म में अपनी अतिथि भूमिका के उलट उनका कहना है कि इसमें वह मुख्य भूमिका में है। उन्होंने कहा, "मैं पूरी फिल्म में हूं और नृत्य निर्देशक गणेश आचार्य ने मेरे अच्छे मित्र की भूमिका की है। यह ऐसी फिल्म नहीं है जिसमें फिल्म को नृत्य के लिए इस्तेमाल किया गया है। 'एनी बडी केन डांस' में एक बेहद ही भावुक कहानी है।"

इस बीच, शुक्रवार को अक्षय की फिल्म 'स्पेशल 26' भी प्रदर्शित हो रही है और अभिनेता अनुपम खेर ने यह तक कह दिया है कि उन्हें इसमें अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाना चाहिए। यह फिल्म 1987 में मुम्बई की गहनों की एक दुकान पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के नकली अधिकारियों द्वारा छापा मारकर लाखों के गहने लूट लिए जाने की घटना पर आधारित है।

इस फिल्म को प्रभुदेवा और अक्षय की प्रतिद्वंद्विता के रूप में पेश किया जा रहा है। लेकिन प्रभुदेवा इससे इनकार करते है उन्होंने कहा, "मुझे अक्षय के खिलाफ कैसे खड़ा किया जा सकता है? वह एक बड़े कलाकार हैं। मैं सिर्फ एक नर्तक हूं जो सिर्फ रोमांच के लिए अभिनय में आया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X