This Week Box Office- जोर लगा के हाइशा, हे ब्रो, अब तक छप्पन 2 और लखनवी इश्क
बॉलीवुड की नयी परंपरा को कायम रखते हुए इस हफ्ते एक साथ चार फिल्में रिलीज हो रही हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा चर्चा में हैं नाना पाटेकर की अब तक छप्पन 2 और आयुष्मान खुराना की जोर लगा के हाइशा। हे ब्रो को अमिताभ बच्चन, रितिक रौशन, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, प्रभुदेवा के स्पेशल अपीरियंस के चलते भी कुछ सुर्खियां मिलीं और साथ ही गणेश आचार्या की बेहतरीन डासिंग के फैन्स के लिए भी ये फिल्म खास है।

हे ब्रो में गणेश आचार्या, मुनिनंदर सिंह और नुपुर शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एक लड़के की है जिसे पता चलता है कि उसका कोई जुड़वा भाई है। ये एक कॉमेडी फिल्म है। दूसरी तरफ लखनवी इश्क में आराध्या सुमन, करिश्मा कोटक ने मुख्य किरदार निभाए हैं। लखनवी इश्क जैसा कि नाम से ही जाहिर है एक रोमांटिक फिल्म है।
जोर लगा के हाइशा एक रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म है। जिसमें आयुष्मान खुराना और मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा नाना पाटेकर की हिट फिल्म अब तक छप्पन का सीक्वल अब तक छप्पन 2 भी रिलीज हो रही है। इस वक्त सबसे ज्यादा जोर लगा के हाइशा और अब तक छप्पन फिल्म की ही चर्चा हो रही है। देखना है कि बॉक्स ऑफिस पर इनमें से कौन सी फिल्म टिकी रहती है।


Click it and Unblock the Notifications











