आईफा अवार्ड समारोह में भी...अब की बार मोदी सरकार

This time Modi regime, said Indians in IIFA
साल 2014 का लोकसभा चुनाव वाकई में काफी दिलचस्प है.. जहां हर मीडिया चैनल पर आपको बार-बार सुनने को मिल रहा है कि अब की बार मोदी सरकार..वहीं आपको जानकर हैरत होगी की इस टैगलाइन की गूंज सात समंदर दूर आईफा अवार्ड समारोह में भी सुनायी पड़ रही है।

मिशन 2014: बीजेपी को मिले 272 में से 200 सीट, तभी मोदी बनेंगे पीएम

टाम्पा बे में आयोजित आइफा अवार्ड समारोह में हिंदी फिल्म जगत के सितारों की एक झलक देखने पहुंचे कुछ भारतीय दर्शकों ने अचानक कार्यक्रम के बीच में ही 'अबकी बार मोदी सरकार' का नारा लगाने लगे। इन लोगों से मीडिया ने बात की तो इनका उत्तर औऱ भी हैरतअंगेज था।

भारत में बदलाव आना चाहिए

नारा लगा रहे लोगों ने कहा कि वे देश में चल रहे लोकसभा चुनाव पर लगातार नजर रखे हुए हैं, तथा उन्हें लगता है कि बदलाव का समय आ गया है। वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी को देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखते हैं।

सुधा पटले यहां पिछले 26 वर्षो से रह रही हैं, लेकिन भारत में हो रही हर एक घटना पर वह नजर रखती हैं। सुधा ने कहा, "अब समय आ गया है, और भारत में बदलाव आना चाहिए। हमने कांग्रेस को 10 वर्ष दिए और अब हम बदलाव चाहते हैं। हम चुनाव नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, और मुझे आशा है कि कम से कम इस बार तो हमें बदलाव देखने को मिलेगा।"

अपने परिवार के साथ यहां 10 वर्षो से रह रहे एक अन्य दर्शक ने भी कुछ इसी तरह की भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "हमने कांग्रेस को 10 वर्ष दिए, लेकिन हमें देश में कहीं भी विकास नहीं दिखा। मुझे पूरा विश्वास है कि यदि मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे तो भ्रष्टाचार जड़ से समाप्त हो जाएगा।"

देश में 16वीं लोकसभा के लिए नौ चरणों में मतदान कराया जा रहा है, तथा अब तीन चरणों का मतदान शेष है। 12 मई को आखिरी चरण का मतदान होगा, तथा 16 मई को मतगणना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X