अमिताभ बच्चन के ब्लॉग पर पाएं 'मुफ्त सीख'

डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम पर अमिताभ ने लिखा है, "इस संसार में पीड़ा, कठिन परिश्रम, आंसू, खून और पसीना बहाए बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है। जिस दिन आप इसे महसूस कर लेंगे, आप परिश्रम करना शुरू कर देंगे।"
अमिताभ ने लिखा है कि कई बार ऐसा समय होता है कि आप आराम करने के बाद फिर से सक्रिय होने के बारे में सोचते हैं, लेकिन यह उपयुक्त विकल्प नहीं है। काम से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। अभिनेता को 'एडम और इव' की कहानी से सीख मिली है कि मनुष्य को कठिन परिश्रम करते हुए जीवन बिताना चाहिए।
actor amitabh bachchan अभिनेता अमिताभ बच्चन बच्चन परिवार बॉलीवुड ब्लॉग bachchan family blog bollywod


Click it and Unblock the Notifications