'इंदु की जवानी' में कियारा आडवाणी के साथ दिखेंगे ये 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2' एक्टर!

By Staff

कियारा आडवाणी आजकल निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद बनती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने बैक टू बैक कई फिल्में साइन की हैं। हाल ही में 'इंदु की जवानी' की घोषणा की गई है, जिसका निर्देशक अबीर सेनगुप्ता करने वाले हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा आडवाणी के अपोजिट फिल्म में 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2' फेम आदित्य सील दिखने वाले हैं।

फिल्म में अपने किरदार पर बात करते हुए आदित्य ने कहा कि इस फिल्म में मेरा किरदार टिपिकल हीरो वाला नहीं है, बल्कि यह ऐसा किरदार है, जिससे हर वर्ग के दर्शक कनेक्ट कर पाएंगे।

Indoo Ki Jawaani

फिल्‍म कॉमेडी- ड्रामा फिल्म को निखिल आडवाणी, निरंजन अयंगर और रायन स्‍टीफेन को प्रोड्यूस कर रहे हैं। कियारा भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि महिला केंद्रित फिल्म करना लगभग हर हीरोइन की सपना होता है। मैं खुश हूं कि मुझे इस फिल्म से जुड़ने का मौका मिला।

कियारा कहती हैं, 'इंदु तेज, प्‍यारी और विचित्र है। यह पूरी तरह से नई चीज है तो मैं इसके लिए कई वर्कशॉप्‍स करने जा रही हूं। मुझे शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें, इंदू की जवानी के अलावा कियारा फिलहाल गुड न्यूज़, लक्ष्मी बॉम्ब और शेरशाह में भी फाइनल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X