Oppss..कैटरीना की किस बात से दुखी हुए रणबीर कपूर!
रणबीर कपूर के टैलेंट पर कोई उंगली उठाए तो आश्चर्य करने जैसी बात होगी। लेकिन आपको बता दें, रणबीर पर किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनकी गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ ने टिप्पणी की है। और यह बात खुद रणबीर कपूर ने मीडिया के साथ शेयर की है। जी हां, रणबीर ने बताया कि कैटरीना ने कहा कि उनमें (रणबीर में) क्रिएटिविटी की कमी है। और यह बात रणबीर को चुभ गई।
रणबीर टैलेंट की खान हैं और आज बॉलीवुड में उनकी एक अलग पहचान है। एक पॉपुलर डेली से इंटरव्यू करते हुए रणबीर ने बताया कि, 'कैटरीना ने मुझे एक बार कहा कि मैं क्रिएटिव नहीं हूं। यह बात मुझे चुभ गई थी और इसे मैंने एक चैलेंज के तौर पर लिया था। लिहाजा, मैंने ठानी है कि मैं एक अच्छी कहानी के साथ आउंगा, जिस पर फिल्म बनाई जाएगी। मैं कैट को गलत साबित कर दूंगा।'
रणबीर ने कहा कि, वह कैटरीना को गलत साबित करने के लिए हर रोज अपनी फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। लिहाजा, लगता है जल्द ही हमें रणबीर उनकी फिल्म का निर्देशन करते दिखेंगे। बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर अपनी फिल्म में किसे बतौर हीरो साइन करते हैं। गौरतलब है कि, रणबीर आर के प्रोडक्शन बैनर तले फिल्म बना सकते हैं।
रणबीर ने कहा कि, उन्होंने अपनी कहानी की रूपरेखा इम्तियाज अली और अयान मुर्खजी को सुनाई है। और दोनों ने ही उन्हें कहानी पूरी करने के लिए उत्साहित किया है। आपको बता दें, इस साल रणबीर इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा में दीपिका पादुकोण के साथ दिखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
