शाहरुख की रईस का ये सीन हो रहा है वायरल..देखें वीडियो
शाहरुख खान की रईस का ये सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शाहरुख खान की फिल्म रईस कल यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म के प्रमोशन में एक ओर जहां शाहरुख और फिल्म की टीम प्रमोशन करने में जी जान से जुटी हुई है उसी बीच इस फिल्म का 39 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
रिलीज़ से पहले हो गया रईस का #PlotLeak...अगर ये है कहानी तो SuperHit!
इस वीडियो में आप शाहरुख को क्रिकेट खेलते हुए देखेंगे। इसमें ज़ीशान बॉलिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे ओडीआई मैच में दिखाई गई थी।
आप म्यूजिक सुन कर साफ तौर से अंदाजा लगा सकते हैं कि घर किसका है और शाहरुख क्यों गेट खटखटाने से पहले खुद को सजाते संवारते हैं। ये फिल्म अब रिलीज़ होने में कुछ ही घंटे बाकी है। ऋतिक और शाहरुख दोनों ही अपनी अपनी बेहतरीन फिल्में लेकर आ रहे हैं।
किसी भी फिल्म को रिलीज़ होने से पहले कम नहीं समझा जा सकता। दोनों के ही फैन फॉलोइंग की संख्या करोड़ो में है। अब ऐसे में देखना ये है कि बॉक्स ऑफिस पर बाज़ी कौन मारता है।


Click it and Unblock the Notifications